जमशेदपुर, मई 23 -- टाटा स्टील के पूर्व वरीय अधिकारी रहे 101 वर्षीय आरएन शर्मा का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था जहां बुधवार देर रात ही उनकी गंभीर हो गई थी। डाक्टरों के सलाह पर परिजन उन्हें घर लेकर आ गए थे। गुरुवार को पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें परिजनों के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। शर्मा कई संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। आरएन शर्मा 1949 में टाटा समूह के साथ अपने करियर की शुरुआत की था। लगभग पांच दशक तक वे समूह जुड़े रहे। एक संक्षिप्त अंतराल के दौरान वे कोल इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। टाटा समूह के भीतर उन्होंने टाटा स्टील के उपाध्यक्ष और टाटा टिनप्लेट के प्रबंध निदेशक सहित महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। खनन इंजीनियरिंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.