जमशेदपुर, मार्च 11 -- टाटा स्टील फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, पंकज सतीजा को भुवनेश्वर में आयोजित ओडिशा माइनिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण में प्रतिष्ठित ग्लोबल सस्टेनेबल माइनिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान खनन उद्योग में नवाचार, जिम्मेदारी और सतत प्रगति को मान्यता देने, सस्टेनेबल माइनिंग प्रैक्टिसेज में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए पंकज सतीजा ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है और हमारी सतत खनन प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.