जमशेदपुर, फरवरी 20 -- टाटा स्टील के एक बर्खास्त कर्मचारी को पुनः बहाल किया जाएगा, जबकि सीआरएम जेडीसी के चेयरमैन और यूनियन कमेटी सदस्य अश्विनी कुमार मथान के वेतन से की गई कटौती की राशि लौटाई जाएगी। बुधवार को प्रबंधन और यूनियन की कर्मचारियों के मामलों पर विचार करने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक ट्यूब मेकर्स क्लब में हुई। इसमें कुल 14 मामलों पर चर्चा हुई, जिनमें विभिन्न कारणों से कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सीआरएम के एक कर्मचारी की सात दिनों की निलंबन की सजा को तीन दिन में कम करने पर सहमति बनी। लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त राजा मुखी को पुनः नौकरी पर बहाल करने का निर्णय लिया गया। तीन अन्य बर्खास्त कर्मचारियों के मामलों पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा, जबकि कुछ मामलों को विचार से बाहर रखा गया। बैठक में प्रबंधन की ओर से...