जमशेदपुर, जुलाई 1 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) में इसबार वृद्धि की गई है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, ओल्ड सीरीज (ओएस) के कर्मचारियों के वीडीए में 0.27 प्रतिशत तथा एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वीडीए में 18 प्वाइंट की वृद्धि हुई है। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में इस वृद्धि से मासिक 54 रुपये का इजाफा होगा। गौरतलब है कि एनएस ग्रेड के लिए प्रति प्वाइंट 3 रुपये डीए का प्रावधान है। ओल्ड सीरीज के वीडीए में हुई 0.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अब यह 44.16 प्रतिशत हो गया है। इस आधार पर ओएस कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 80.75 रुपये और अधिकतम 231.44 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ा हुआ डीए जुलाई के वेतन के साथ कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.