चाईबासा, फरवरी 23 -- आंदोलन को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का मिला समर्थन 150 मजदूरों को अबतक न तो ग्रेच्युटी मिली है और न ही फाइनल भुगतान फोटो संख्या 2 गुवा क्षेत्र स्थित टाटा स्टील विजय-टू खदान के मुख्य सड़क पर आंदोलन करते मजदूर। गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र स्थित विजय टू खदान से जुड़े मजदूरों का गुस्सा अब सड़क पर खुलकर सामने आ गया है। 17 अगस्त से बंद पड़ी खदान में कार्यरत लगभग 150 मजदूरों को अबतक न तो उनकी ग्रेच्युटी मिली है और न ही फाइनल भुगतान। लंबे समय से टालमटोल का सामना कर रहे मजदूरों ने सोमवार से बंद खदान की सड़क पर बैठकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि वेंडर कंपनी कमला इंटरप्राइजेज ने जानबूझकर उनके बकाया भुगतान को रोके रखा है। उनका कहना है कि खदान बंद होने के तुरंत बाद फाइनल सेटलमेंट किया जाना चाहिए था, लेक...