जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटा स्टील के सीआरएम सीजीएल-2 की मास प्लस टीम ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (एनसीक्यूसी)-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया। इस टीम में शांभवी (टीम लीडर) और सुदीप्तो मुखर्जी (सहयोगकर्ता) शामिल थे, जिन्होंने गुणवत्ता सुधार, नवाचार और प्रभावी टीमवर्क के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम की क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स ने निर्णायक मंडल को अत्यधिक प्रभावित किया और मास प्लस टीम को सर्वोच्च श्रेणी के सम्मान से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.