जमशेदपुर, जनवरी 16 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को अब कैंटीन में नाश्ते में अंडा मिलने लगा है। कर्मचारी इसे ट्रॉली प्वाइंट पर भी नाश्ते में अंडा मेन्यू में शामिल करने के लिए यूनियन पर दबाव बनाने लगे हैं। कैंटीन के मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सीसीएमसी (सेंट्रलाइज कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी) की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता पहली बार नवनियुक्त चीफ यशवंत कुमार पांडेय करेंगे। टाटा स्टील में कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए एक जनवरी से नाश्ते में अंडा मिलने लगा है। लेकिन इसके लिए एक दिन पूर्व ऑर्डर करना होगा। हालांकि लंच में पहले से अंडा मेन्यू में शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि ट्रॉली प्वाइंट पर भी नाश्ते में अंडा मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने सीसीएमसी में शामिल यूनियन के कमेटी मेंबरों पर इसके लिए दबाव बनाया है। दूसरी ओर, बताया जा र...