जमशेदपुर, अगस्त 28 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील में इस बार भी कर्मचारियों को 17.89 फीसदी बोनस दिया जाएगा। गुरुवार को टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते में बोनस की राशि 303.13 करोड़ रुपये तय की गई। इससे कंपनी के करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।जानकारी के मुताबिक, फार्मूले के अनुसार इस साल बोनस की राशि 273 करोड़ रुपये बन रही थी। लेकिन यूनियन के आग्रह और प्रबंधन के साथ लगातार वार्ता के बाद इसे बढ़ाकर पिछले साल की तरह ही 303.13 करोड़ रुपये कर दिया गया।समझौते पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने हस्ताक्षर किए। कंपनी और यूनियन के तमाम पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।पिछली बार भी कर्मचारियों को इतनी ही राशि बोनस मद में मिली थी। इस साल कंपनी को मुनाफे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.