बेगुसराय, फरवरी 4 -- साहेबपुरकमाल। निज संवाददाता। थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम जिला पुलिस से प्राप्त आसूचना के आधार पर क्षेत्र के हीराटोल जीरोमाइल के समीप एनएच 31 पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक टाटा सुमो में छिपा कर लायी जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को भी मौके पर धर दबोचा। जिसमें खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र रहीमपुर पचरूखी महंत टोला निवासी उमाशंकर चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र त्रीपुरारी चौधरी व सहरसा जिला के सहरसा नगर निवासी रंगीलाल शर्मा के पुत्र सुमन कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि जिला पुलिस आसूचना इकाई से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति द्वारा टाटा सुमो में छुपा कर गांजा की बड़ी खेप सहरसा से बेगूसराय ले जाया जा रहा है। जिस पर थाना पुलिस ने एनएच 31 की बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिं...