धनबाद, जून 7 -- सिजुआ। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा टाटा सिजुआ ग्रुप में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के अवसर पर शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम है, प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं। रैली को टाटा सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में करीब 150 महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता फैलाना व निवासियों के बीच सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना था। रैली के उपरांत हरित वातावरण की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में प्रतिभागियों को पौधे का वितरण किया गया। रैली के साथ-साथ सिजुआ स्थित एनआईआईटी केंद्र में क्विज़ व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें 50 प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.