जमशेदपुर, मई 3 -- टाटा संस के जनरल काउंसलर और ग्रुप लीगल टाटा संस सिद्धार्थ शर्मा, कंपनी सचिव पार्वतीसम कांचीधाम अपनी टीम के सदस्यों के साथ शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) पहुंचे। उनके साथ टाटा स्टील के चीफ ग्रुप एचआर एंड आईआर जुबिन पालिया भी उपस्थित थे। यूनियन के शीर्ष तीन पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह और महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर टीडब्ल्यूयू के अन्य पदाधिकारी शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, नितेश राज, श्याम बाबू और आमोद कुमार दुबे भी मौजूद थे। यूनियन पदाधिकारियों ने अतिथियों को यूनियन के इतिहास और टाटा स्टील में उसके योगदान की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...