जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को डाल्टनगंज व गढवा रोड होकर चलाने की मांग पलामू के सासंद विष्णू दयाल राम ने उठाया है। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। मालूम हो कि, टाटानगर से वाराणसी के लिए स्लीपर मॉडल की वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दक्षिण पूर्व जोन वंदे भारत के मुद्दे पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन ट्रेन के मार्ग और ठहराव को लेकर जनप्रतिनिधियों की मांग रेलमंत्री और रेलवे बोर्ड तक पहुंचने लगी ताकि उनके क्षेत्र के यात्रियों को भी टाटानगर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.