जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के लोटापहाड़ स्टेशन के पास मरम्मत कार्य के कारण 9 नौ से 25 अगस्त तक लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर की आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन दिन बदलकर रद्द होगा। इनमे टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन 9, 12, 16, 19 और 23 अगस्त, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को रद्द होगी। जबकि, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 12, 19 और 26 जबकि ऋषिकेश से 9, 16 और 23 अगस्त को टाटानगर न आकर बदले मार्ग पर चलेगी। लगातार ट्रेनों को रद्द करने व मार्ग बदलने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इधर, छत्तीसगढ़ और मथुरा में लाइन ब्लॉक के कारण भी टाटानगर की ट्रेनों का परिचालन रद्द होगा उत्कल एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.