जमशेदपुर, फरवरी 6 -- टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि यूनियन सब्सक्रिप्शन से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने अगस्त 2017 को आदेश पारित किया गया था कि नई चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और फॉर्म-बी में पदाधिकारियों के नाम दर्ज होने तक यूनियन की संरचना में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इस आदेश को डिवीजन बेंच और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी यथावत रखा गया है। इसके बाद से आजतक कोई स्थगन या संशोधन नहीं हुआ है। इसके बावजूद टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा यूनियन के सदस्यों की सदस्यता शुल्क राशि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के खाते में जमा की जा रही है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। यूनियन ने प्रबंधन से प्रक्रिया को रोकने, आदेशों का पूर्ण पालन करने और सुधारात्मक क...