जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटा मोटर्स के लेबर ब्यूरो कार्यालय में गुरुवार को 225 अस्थायी कर्मियों की सूची मेडिकल जांच के लिए प्रकाशित की गई। यह प्रक्रिया यूनियन, प्रबंधन और सरकार के बीच हुए समझौते के तहत की जा रही है, जिसके अनुसार हर तिमाही में 225 अस्थायी कर्मियों का स्थायीकरण किया जाना है। इसी क्रम में यह नौवां बैच है, जिसका स्थायीकरण टाटा मोटर्स में किया जाएगा। सूची में शामिल कर्मियों का मेडिकल टेस्ट तीन जनवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी चयनित कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.