जमशेदपुर, मार्च 9 -- हर साल की तरह इस बार भी टाटा मोटर्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कंपनी परिसर में कई जगह केक कटिंग कर महिलाओं को सम्मान भी दिया गया। विभिन्न डिवीजनों में कई इवेंट्स आयोजित किए गए। विजेता महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। बीते दिनों टाटा मोटर्स के एमटीसी में महिला कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं के बीच कोलाज, ड्राइंग समेत कई इवेंट आयोजित किए गए थे। उसमें विजयी प्रतिभागियों को महिला दिवस पर शनिवार को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सम्मानित किया गया। मौके पर कंपनी के वरीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.