जमशेदपुर, मार्च 29 -- टाटा मोटर्स प्रबंधन ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में 25 जनवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत शुक्रवार को छठे चरण के तौर पर और 225 अस्थायीकर्मियों के स्थायीकरण का तोहफा दिया है। इस सूची के साथ ही अब 2700 बाईसिक्स कर्मियों में से 1450 को स्थायीकरण का तोहफा मिल चुका है। अब केवल 1250 बाई सिक्स स्थायीकरण के लिए बच गए हैं। समझौते के आधार पर जून 2026 तक टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मियों के युग का समापन हो जाएगा। माना जा रहा है कि और पांच चरणों में शेष बचे बाईसिक्स कर्मी स्थायी हो जाएंगे। छठी सूची में 225 के नाम छठे चरण की सूची को लेबर ब्यूरो के सूचना पट पर चिपका दिया गया है। स्थायी होने वाले बाईसिक्स कर्मियों का मेडिकल 3 अप्रैल से लेकर 6 मई तक होगा। यूनियन की कोशिश है कि समझौते से ज्यादा बाईसिक्स कर्मियों को स्थायी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.