जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- नए वित्त वर्ष से टाटा मोटर्स के कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ने जा रहा है। सप्ताह में 60 से लेकर 90 घंटे काम करने पर छिड़ी बहस के बीच कंपनी ने वाहन बनाने के घंटों में कमी कर दी है। सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में बनने वाले डिफेंस वाहनों की मेकिंग टाइम को नए वित्त वर्ष में कम कर दिया गया है। पहले एक केबिन फिटमेंट की मेकिंग टाइमिंग 32 घंटे थी, जो नए वित्त वर्ष में कम कर 12 घंटे कर दी गई है। एक केबिन को बनाने में आधे से भी कम टाइमिंग कर दी गई है। इससे कर्मचारियों पर दबाव तो है ही साथ ही रक्षा वाहनों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि इतने कम समय में एक केबिन कैसे बन सकता है? बताया जा रहा है कि इस बारे में डिविजनल हेड की ओर से बताया जा चुका है। ऐसे में कर्मचारियों पर काम का दबाव तो बढ़ेगा ही, जल्दी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.