बदायूं, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर के पास एक टाटा मैजिक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक टाटा मैजिक पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी चालक सलीम ने बताया कि वह टाटा मैजिक में सब्जी भरकर संभल से आया था और उझानी जा रहा था। इसी दौरान हरगनपुर गांव के पास चलते टाटा मैजिक में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद चालक सलीम ने कूद कर अपनी जान बचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.