बिजनौर, फरवरी 7 -- छोटा हाथी (टाटा मैजिक) और कार की आमने-सामने की टक्कर में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे हल्दौर नहटौर रोड स्थित बिजलीघर और फरीदनगर के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार पैजानिया निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक ललित पुत्र विजयपाल सिंह निवासी पैजनिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तत्काल बिजनौर ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार राजवीर 45 वर्ष व बनवारी 50 वर्ष भी घायल बताए जा रहे हैं। छोटा हाथी वाहन में भैंस और उसका लवारा घायल हो गया था। बाद में लवारे की मौत हो गई। छोटा हाथी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिवार के साथ भात देने...