जमशेदपुर, जनवरी 13 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर और रांची के कारपोरेट और सोशल सर्किल में अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाले प्रभात सिन्हा का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उन्होंने अपने आखिरी दिन स्टील सिटी से दूर बिताए, लेकिन जमशेदपुर के औद्योगिक और नागरिक जीवन पर उनकी छाप अमिट रहेगी। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में संपन्न हो गया। 19 नवंबर, 1948 को जन्मे प्रभात सिन्हा लंबे समय से बीमार थे। प्रभात सिन्हा स्टील और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक बड़ी हस्ती थे। उन्होंने टाटा स्टील में प्रमुख नेतृत्व पदों पर काम किया। बाद में टाटा समूह की कंपनी टाटा मेटालिक्स के चेयरमैन भी बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.