धनबाद, फरवरी 20 -- टाटा भेलाटांड़ स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 46वां 11 दिवसीय श्रीश्री 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हुआ। इस यज्ञ के मुख्य आचार्य रवींद्र शास्त्री के सान्निध्य में बालमुकूंद पांडेय, अशोक उपाध्याय, दिनेश दुबे, रामानंद मिश्रा, उमाशंकर पांडेय ने पूरे विधि विधान के साथ अनुष्ठान कराया। साथ ही सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए पूजा अर्चना शुरू की गई। धर्मप्रेमी बीएन लाल ने प्रत्येक वर्ष की तरह सभी ब्राह्मणों को धोती, गंजी सहित अन्य अंगवस्त्र से दिया। मुख्य यजमान कृष्णा नोनियां व उनकी पत्नी को पूजा अर्चना कराई गई। शुक्रवार से यज्ञ कुंड में अग्नि प्रवेश के साथ परिक्रमा प्रारंभ हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...