धनबाद, फरवरी 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा भेलाटांड़ नर्मदेश्वर मंदिर में आयोजित 46वां 11 दिवसीय महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू है। प्रतिमाएं बनाने से लेकर यज्ञ मंडप के रंग रोंगन का कार्य अंतिम चरण में है। भेलाटांड़ में ये महायज्ञ 18 से 28 फरवरी तक आयोजित होना है। बुधवार को महायज्ञ को लेकर सैकड़ों महिलाएं व श्रद्धालुओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को ब्राह्मण वरण, अरणी मंथन, मंडप प्रवेश के साथ पूजन शुरू होगा। इस दौरान प्रतिदिन देश के कोने-कोने से पहुंचे विद्वानों द्वारा आध्यातिमक प्रवचन दिया‌ जाएगा। इधर बलियापुर के मूर्तिकारों की टीम विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुट गई है। यज्ञ कमेटी के सचिव हीरा श्रीवास्तव ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालु सहित दर्शनार्थियों की सुरक्षा की व्याप...