जमशेदपुर, जनवरी 13 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा ब्लूस्कोप कंपनी का नाम फरवरी से बदल जाएगा। कंपनी का नाम टाटा कोटेज (कलर) लिमिटेड होने की संभावना है। बीते माह टाटा ब्लूस्कोप पूर्णरूप से टाटा स्टील की हो गई। पहले टाटा ब्लूस्कोप में टाटा स्टील का 50 प्रतिशत शेयर था जो अब शत- प्रतिशत हो गया है। कुछ सरकारी प्रक्रियाएं चल रही है, जो अगले माह तक पूरी हो जाएगी। फिर कंपनी के नाम के साथ कर्मचारियों के आइडी नंबर, गेट पास, ड्रेस समेत अन्य कागजात भी परिवर्तित हो जाएंगे। पिछले दिनों कंपनी अधिकारियों की बैठक में में इस बारे में जानकारी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.