जमशेदपुर, मार्च 11 -- टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव हो गया। घटना सोमवार दोपहर गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच की है। पत्थरबाजी से सी-4 कोच के यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, ट्रेन ड्यूटी आरपीएफ के जवानों और टिकट निरीक्षक ने यात्रियों को समझाकर शांत करा दिया। पथराव की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय तक पहुंच गई है। मालूम हो कि टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्व कई बार पत्थरबाजी कर चुके हैं। ट्रेनों पर पथराव रोकने के लिए आरपीएफ जागरूकता अभियान भी चला रही है। वहीं कई लोगों को जेल भी भेजा गया है, लेकिन घटनाएं थम नहीं रही हैं। टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों ने बांसपानी स्टेशन के पास 7 मार्च को भी पत्थबाजी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...