जमशेदपुर, जुलाई 30 -- टाटा पावर कंपनी प्रबंधन और टाटा पावर इम्पलाइज यूनियन के प्रतिनिधियों ने कोल्हान के नवनियुक्त उप श्रमायुक्त (डीएलसी) अरविंद कुमार को उनके कार्यालय में जाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने दो दिन पूर्व हुए यूनियन चुनाव की जानकारी डीएलसी को दी और यूनियन कार्यकारिणी गठन से संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेज भी उन्हें सौंपे। डीएलसी अरविंद कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों को मजदूर हित में निरंतर कार्य करते रहने की सलाह दी। इस अवसर पर टाटा पावर के एचआर हेड मनीष तिवारी, एचआर-आईआर प्रभारी सुभोजीत घोष और यूनियन महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव उपस्थित थे। वहीं कंपनी प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रम अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह से मिलकर उनका भी स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.