जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- टाटा पावर मजदूर यूनियन की ओर से गुरुवार को बारीगोड़ा स्थित एटक कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें ठेका कर्मी और टाटा पावर मजदूर यूनियन के संस्थापक सदस्य राजा राम झा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले टाटा पावर के मजदूरों के अधिकारों के लिए यूनियन के गठन में राजा राम झा का अहम योगदान रहा। वर्तमान में भी टाटा पावर में लगभग पांच सौ ठेका मजदूर कार्यरत हैं, जिनकी समस्याओं को लेकर यूनियन लगातार प्रयास कर रही है। शोकसभा में यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अंबुज ठाकुर, महासचिव एनएन पाल, राजेश सिंह, कृपाल सिंह, दिनेश गिरी, दीपक तिवारी, रतन कुमार झा, रेणु मुर्मू, महिमा टुडू, दुर्गा देवी, भूषण दीक्षित, गुरुदेव करवा, रंजन पांडे, ज्...