जमशेदपुर, फरवरी 6 -- भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में शामिल टाटा पावर ने बुधवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस अवधि में 1,194 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पीएटी) दर्ज किया। कंपनी का राजस्व 14,485 करोड़ और ईबीआईटीडीए 3,913 करोड़ रुपये रहा। नौ महीने में कंपनी का पीएटी बढ़कर 3,702 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी का राजस्व भी 1 प्रतिशत बढ़कर 47,719 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, ईबीआईटीडीए 12 प्रतिशत बढ़कर 11,874 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का यह प्रदर्शन नवीकरणीय ऊर्जा, पारेषण और वितरण, नए ऊर्जा समाधान तथा पारंपरिक उत्पादन सहित इसके विविध और एकीकृत पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...