जमशेदपुर, फरवरी 8 -- टाटा पावर में कार्यरत ठेका मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन पर उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने टाटा पावर प्रबंधन से जवाब मांगा था। लेकिन टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका प्रतिष्ठान आरके इरेक्टर ने कोई जवाब नहीं सौंपा। इसके बाद टाटा पावर के मजदूरों ने एटक के राज्य सचिव के नेतृत्व में गोविंदपुर, अन्ना चौक से टाटा पावर के गेट तक मशाल जुलूस निकाला और आक्रोश प्रकट किया। मजदूरों ने कहा कि अगर 11 फरवरी तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मजदूर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। मौके पर टाटा पावर मज़जदूर यूनियन के महासचिव निगमानंद पाल, जयशंकर प्रसाद, धनंजय शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, राम जीवन, पवन कुमार, संजीत प्रसाद आदि सैकड़ों मजदूरों थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.