जमशेदपुर, जनवरी 8 -- टाटा पावर जोजोबेड़ा से फ्लाई ऐश निकालने से क्षेत्र का पर्यावरण और खेत खलिहान दूषित हो गया है। ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने इसके विरोध में कहा कि टाटा पावर प्रबंधन द्वारा जोजोबेड़ा क्षेत्र में फ्लाई ऐश का अवैज्ञानिक और मनमाने तरीके से निष्कासन किया जा रहा, जिसके कारण पूरे इलाके का पर्यावरण गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुका है। खेत-खलिहान बर्बाद हो रहे हैं, जलस्रोत दूषित हो चुके हैं और आम जनजीवन पर इसका सीधा व घातक प्रभाव पड़ रहा है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन है, बल्कि किसानों और स्थानीय निवासियों के जीवन व आजीविका के साथ सीधा खिलवाड़ है। यदि शीघ्र इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीण विकास समिति स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.