जमशेदपुर, फरवरी 18 -- सोमवार देर रात करीब 12 बजे टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे भादुडीह स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई। चार अज्ञात चोर कार से आए और शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे। हालांकि, कुछ ही मिनटों में दुकानदार महानंद महतो को सूचना मिल गई और मौके पर पहुंचने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। महतो ने बताया कि वे सोमवार को करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 12 बजे चोरों ने रॉड से शटर का ताला तोड़ना शुरू किया। बगल में मौजूद फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों को भनक लगी तो उन्होंने फोन पर जानकारी देने का प्रयास किया। हालांकि, गहरी नींद के कारण कॉल रिसीव नहीं हो पाया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव के ही एक युवक, जो जमशेदपुर से मजदूरी करके घर लौट रहे थे, चोरी की घटना को देखकर सीधे घर पहुंचे और उन्हें आवाज लगाते हुए जगाया। क...