धनबाद, अप्रैल 26 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के कक्षा 10 के छात्र पियूष कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) द्वारा आयोजित युविका 2025 (युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम) के लिए हुआ है। यह पूरे विद्यालय और समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। झारखंड राज्य से सिर्फ 5 बच्चों का चयन हुआ है व पूरे भारत से 350 बच्चों का ही चयन हुआ है। युविका यानी युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की एक वार्षिक पहल है। जिसका उद्देश्य देश भर के मेधावी विद्यार्थियों में विज्ञान व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्रों को विभिन्न इसरो केंद्रों का भ्रमण, वैज्ञानिकों से बातचीत व व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जाती है। पियूष का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के तहत हुआ है। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.