धनबाद, दिसम्बर 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा व विशेष अतिथि के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल बनियाहीर के प्राचार्य सैयद इजाज अहमद ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण किया। गणित के वरिष्ठ अध्यापक सुमित कुमार ने रामानुजन जीवनी पर विचार रखा। मनोरंजन साहू, संजय कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, यशोदा, संजीव कुमार झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...