धनबाद, जनवरी 30 -- 0-टाटा डीएवी जामाडोबा में पेट, फ्लावर व प्लांट शो का आयोजन फोटो 30 झरिया 2- कार्यक्रम में शामिल बच्चे व मंचासीन प्राचार्य व शिक्षक। जोडापोखर, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में शुक्रवार को पेट शो, फ्लावर शो, प्लांट शो और रैंप वॉक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक प्रबंधक एचआरबीपी, टाटा स्टील झरिया डिविजन कुमारी श्वेता ने उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ की प्राचार्या चन्द्राणी बनर्जी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और पशु पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना जगेगी। विद्यालय के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। रैंप वॉक में भी बच्चों ने गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्...