देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। इंजीनियरिंग के छात्रों को आधुनिक व नई तकनीक से रूबरू कराने व उसकी ट्रेनिंग देने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर में भूमि चिन्हित कर लिया गया है। इस भूमि पर सात करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के भवन का निर्माण कराया जाएगा एवं उसमें आवश्यक मशीन स्थापित किए जाएंगे। ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण टाटा टेक्नालॉजीज द्वारा कराया जाना है। इंजीनियरिंग के छात्रों को आधुनिक व नई तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए टाटा टेक्नालॉजीज द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक में ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लैब, रोबोटिक वर्कशॉप, ईवी(इलेक्ट्रिक व्हीकल) टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रयोग...