जमशेदपुर, मार्च 17 -- टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघों की एक जोड़ी पहुंच गई है। यह जोड़ी नागपुर के गोरवाड़ा ज़ू से पहुंची है। टाटा जू ने एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत दो रॉयल बंगाल टाइगर्स हासिल किए हैं। इनमें एक नर और एक मादा हैं। इसके बदले, टाटा ज़ू ने अफ्रीकन ग्रे तोतों की एक जोड़ी गोरवाड़ा ज़ू को भेंट की है। बाघों की यह जोड़ी जू के उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों और कीपरों की टीम के साथ 13 मार्च को नागपुर से ट्रक से लाई गई। टाटा ज़ू में आए ये बाघ जंगल से बचाव अभियान के तहत लाए गए हैं। लंबे समय से ज़ू को एक नर बाघ की जरूरत थी, ताकि यहां मौजूद बाघिनों-सुनैना और सलोनी के लिए उपयुक्त साथी मिल सके। नए बाघों को फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है। 30 दिन बाद जू प्रशासन नर बाघ को सुनैना और सलोनी से चरणबद्ध तरीके से मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.