धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर चलने वाली टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस मार्च महीने से एलएचबी बोगियों के साथ चलेगी। रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। नई बोगी जुड़ने से जहां यात्रियों को आरामदायक यात्रा का उपहार मिलेगा, वहीं एलएचबी बोगी जुड़ते ही ट्रेन में स्लीपर बोगियों की संख्या घट कर 12 से सात रह जाएंगी। थर्ड एसी की बोगियां बढ़ा कर पांच कर दी गई हैं। पहली बार ट्रेन में दो थर्ड इकोनॉमी बोगी जुड़ेंगी। 27 मार्च से टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस में और 28 मार्च से जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस में एलएचबी बोगियां जोड़ी जाएंगी। फिलहाल ट्रेन 12 स्लीपर, तीन थर्ड एसी, दो सेकंड एसी के अलावा चार जनरल और दो एसएलआर बोगियों, यानी कुल 23 बोगियों के साथ चल रही है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में 12 की जगह सात स्लीपर, तीन की जगह पांच थर्ड एसी, पूर्व की तरह ...