शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर। बरेली रोड स्थित केडी मोटोकार्प प्रा. लि. शोरूम पर गुरुवार को टाटा मोटर्स की नई टाटा सिएरा कार लॉन्च की गई। उद्घाटन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया। शोरूम डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख से 22 लाख रुपये तक है। लॉन्च के पहले ही दिन करीब 40 गाड़ियों की बुकिंग हुई। मौके पर सीईओ विजय पथ सिंह, जीएम अभय प्रताप सिंह, एसएम रेहान खान सहित स्टाफ और ग्राहक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...