नई दिल्ली, फरवरी 4 -- टाटा ग्रुप की फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी ट्रेंट को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 513 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर ट्रेंट का प्रॉफिट 3 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में ट्रेंट को 497 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 4013.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इस तेजी के बाद भी ट्रेंट के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा नीचे हैं। ट्रेंट अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। 5345 करोड़ रुपये रहा ट्रेंट का रेवेन्यूटाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 5345 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले ट्रेंट का रेवेन्यू 15 पर्सेंट बढ़ा है। दिसंबर 2024 तिमाह...