आदित्यपुर, नवम्बर 5 -- गम्हरिया।टाटा-कांड्रा मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के सामने बीती रात सड़क हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आदित्यपुर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। बताया गया कि मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा एक-एक कर तीन लोगों को टक्कर मार दी गई। जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े। इसमें एक व्यक्ति सुरेन्द्र नाथ महतो बुरी तरह से घायल हो गया टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तीनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। इस घटना पर जब लोगों की नजर पड़ी तो तीनों को अस्पताल भेजने का प्रबंध किया। किंतु आंशिक रूप से घायल मां और बेटे पैदल ही निकल गए। जबकि गंभीर रूप से घायल महतो को सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.