धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद। अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद की ओर से गुरुवार को टाटा कम्युनिटी सेंटर मलकेरा साउथ पंचायत में रोजगार मेला लगाया जाएगा। निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों में 1731 वैकेंसी हैं। इनमें 1432 वैकेंसी पुरुषों व 299 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। आवेदक दो प्रति में बायोडेटा समेत अन्य कागजात लेकर आना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...