जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- टाटा कमिंस यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया और पदाधिकारियों के साथ संवादात्मक सत्र में शामिल हुए। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने उन्हें यूनियन के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 100 साल की उपलब्धि में पूर्व अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा है। सदस्यों ने वीजी गोपाल हेरिटेज हॉल का भी दौरा किया और टाटा स्टील के कार्यकर्ताओं के विकास व यात्रा के बारे में जाना। सहायक सचिव नितेश राज और उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने टाटा कमिंस यूनियन के सदस्यों को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर का भ्रमण कराया। उन्हें यूनियन के दैनिक कामकाज और कार्यशैली से भी परिचित कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.