जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व सहायक सचिव तथा स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य रहे चंद्रभूषण पांडोय को प्रबंधन ने मारपीट के मामले में गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि करीब सात माह पहले एसेंबली लाइन में चंद्रभूषण पांडेय की सहायक सचिव राजू मूर्ति तथा पूर्व कमेटी मेंबर हरीश सुनानी के साथ बहस के बाद मारपीट हुई। हालांकि यूनियन की ओर से किसी पक्ष ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं करायी थी और न ही यूनियन सदस्य ने गवाही दी,पर पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। प्रबंधन ने उस आधार पर मामले की विभागीय जांच करायी। जांच में चंद्रभूषण पांडेय को दोषी करार दिया। इस मामले में राजू मुर्ति तथा हरीश सुनानी को दोषमुक्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.