जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते के लिए शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच पहली वार्ता हुई। वार्ता दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। यह पहली वार्ता थी। कंपनी के एक कर्मचारी का हृदयाघात से निधन होने के कारण सिर्फ दोनों पक्षों के बीच परिचयात्मक वार्ता हुई। इसके बाद जल्द ही फिर वार्ता पर सहमति बनी। वार्ता में प्रबंधन से ईबीयू के हेड रॉबिन मथाई, एचआर हेड पल्लवी देसाई, प्लांट हेड अजितेश मूंगा और यूनियन से महासचिव अविनाश अनुपम आदि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 1 अप्रैल से लंबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...