जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- टाटा कमिंस में शुक्रवार को ग्रेड को लेकर गोलमुरी क्लब में सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें कंपनी के 80 कर्मचारियों ने सुझाव और विचार रखे। कर्मचारियों ने एजीपी (एसोसिएट ग्रोथ प्लान) को ग्रेड से अलग करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछली यूनियन ने एजीपी को ग्रेड के साथ मिला दिया था, जिससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। वहीं, कर्मचारियों ने वार्ड रजिस्ट्रेशन की बात जोरशोर से उठाई। उन्होंने कहा कि टाटा कमिंस की पहली पीढी के कर्मचारियों के बच्चे अब बड़े हो गए हैं। एकाध सालों में कर्मचारी रिटायर होने लगेंगे। ऐसे में वार्ड रजिस्ट्रेशन की सुविधा होनी चाहिए, ताकि कर्मचारी पुत्रों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा कर्मचारियों ने बढ़ती मंहगाई को देखते हुए मेडिकल सुविधा भी बढ़ाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी को ऐसी व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.