सासाराम, दिसम्बर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर टाटा कंपनी के 500 बोरा से अधिक नकली नमक बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक कारोबारी को भी गिरफ्तार की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि नमक की बोरियों की संख्या अधिक हो सकती है। क्योंकि इसकी गिनती की जा रही है। गिरफ्तार संजय साहू नगर थाना क्षेत्र के आलमगंज का निवासी बताया गया है। जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...