जमशेदपुर, मई 6 -- टाटानगर के यात्रियों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। दक्षिण पूर्व जोन झारखंड रांची से ओडिशा के पुरी के बीच स्लीपर मॉडल की वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इससे टाटानगर के यात्रियों को ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, पुरी व अन्य स्टेशनों पर आवागमन के लिए नीलांचल, राजधानी और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि वंदे भारत भी उत्कल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की तरह रोज अप-डाउन करेगी। जानकारी के अनुसार, टाटानगर होकर रांची-पुरी वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। इससे पूर्व जोन में टाटानगर से वाराणसी के लिए स्लीपर मॉडल वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनी थी, जबकि बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन चलाने की चर्चा गर्म है। अभी टाटानगर से बिहार के पटना व ओडिशा बरहमपुर वंदे भारत ट्रेनें चलती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.