जमशेदपुर, फरवरी 22 -- आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण विभिन्न मार्ग की ट्रेनों को रद्द करने के साथ टाटानगर की ट्रेनों का वह मार्ग बदलने और परिचालन दूरी में कटौती करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे 23 व 24 फरवरी को झारग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस बोकारी तक चलेगी जबकि, टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू 26, व 1 मार्च को आद्रा तक चलेगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 24, 25 व 28 फरवरी को चांडिल के बाद बदलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...