जमशेदपुर, फरवरी 3 -- टाटानगर स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार द्वारा स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के बाहर भी अवैध तरीके से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई है। जुगसलाई के व्यवसायी श्रवण कुमार देबुका ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। व्यवसायी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन रेलवे को अच्छा राजस्व देता है, इसके बावजूद पार्किंग व्यवस्था बदहाल है। अवैध शुल्क वसूली को लेकर स्टेशन परिसर में आए दिन यात्रियों और पार्किंग कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और यात्रियों को राहत देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.