जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर।टाटानगर सिविल डिफेंस की टीम ने बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर युद्ध जैसी आपात स्थिति में लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने स्टेशन परिसर में बम धमाके के बाद के हालातों को दर्शाते हुए राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। यात्रियों को बताया गया कि ऐसी परिस्थिति में घबराने के बजाय किस तरह शांत रहकर सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए। ड्रिल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने, भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को दर्शाया गया। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आम लोगों में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपदा के समय वे सही निर्णय ले सकते हैं। मौके पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.